{"_id":"5b181ffd4f1c1bc96b8b4a90","slug":"121528307709-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोम फैक्ट्री में आग से लाखों का सामान जला
- औद्योगिक क्षेत्र स्थित फोम फैक्ट्री में देर रात लगी आग
- लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
सिकंदराबाद। मंगलवार की रात में औद्योगिक क्षेत्र स्थित फोम फैक्ट्री में अचानक लगी आग से सामान, मशीनरी जल गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगभग चार घंटे लगे। फैक्ट्री स्वामी ने पुलिस में तहरीर दी है।
फैक्ट्री मालिक अभिषेक ने बताया कि कोको फोम इंडस्ट्रीज के नाम से औद्योगिक क्षेत्र में उनका प्लांट है। प्लांट में फोम के गद्दे बनाए जाते है। बताया कि मंगलवार की रात करीब 8.30 बजे गोदाम व प्लांट में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पुलिस, दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लगे। अभिषेक ने बताया कि आग से कच्चा माल, अधबना माल, प्लांट मशीनरी जलने से लाखों का नुकसान हुआ है, हालांकि नुकसान का अभी आंकलन किया जा रहा है। बताया आग से किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। एफएसओ अजीज खान ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पाने में करीब चार घंटे लगे। आग के कारणों की जांच की जा रही है।