{"_id":"68582fbdeece4d7f3606ad75","slug":"1207-extremely-poor-families-will-get-the-benefit-of-the-schemes-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-108452-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 1207 अति निर्धन परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 1207 अति निर्धन परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खुर्जा। जीरो पावर्टी अभियान के तहत अरनिया ब्लॉक क्षेत्र के 1207 परिवारों को 17 सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। खंड विकास कार्यालय की ओर से सभी चिन्हित परिवारों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, पेंशन आदि योजनाओं के आवेदन कराए जा रहे हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से अक्टूबर 2024 में जीरो पावर्टी अभियान शुरू किया गया था। इसमें खंड क्षेत्र के अति निर्धन परिवार को चिन्हित करना है, जिससे उनको सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। अरनिया खंड क्षेत्र में दिसंबर 2024 से जनवरी 2025 तक सभी 65 गांवों में शासन की ओर से दिए गए मानकों के अनुरूप परिवारों का सर्वे हुआ। इसमें प्रत्येक गांव में से मानक के अनुसार अधिकतम 25 परिवार का चयन करना था, जिसके तहत ब्लॉक की ओर से कुल 1207 परिवार को चिन्हित किया गया।
अरनिया के खंड विकास अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि जीरो पावर्टी अभियान के तहत चिन्हित परिवारों को श्रम कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। परिवार में यदि कोई वृद्धा, विधवा या दिव्यांग पेंशन का लाभार्थी होगा तो उसका भी आवेदन होगा। बीडीओ ने बताया कि चयनित 1207 परिवार में से 267 ऐसे हैं, जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है। ऐसे परिवार का प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करवाया जाएगा, जिससे उनको अपना मकान मिल सके।