फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   12 injured in collision between cart and car, horse dies

Bulandshahar News: तांगा और कार की टक्कर में 12 घायल, घोड़े की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 पर सिरोधन कट के पास मंगलवार की रात में कार, घोड़ा तांगा की टक्कर में 12 लोग घायल हो गए। वहीं घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी अनिल पत्नी पूनम बच्चे यशी, अंशु और रोहित के साथ मंगलवार को गांव सिरोधन में रिश्तेदारी में जन्मदिन समारोह में सम्मलित होने के लिए गए थे। रात करीब आठ बजे वह सिरोधन निवासी राजकुमार के घोड़ा तांगे में सवार होकर सिकंदराबाद आ रहे थे। उनके साथ परिवार के ही मनीष, नैतिक, सनी भी थे । बताया जाता है कि नेशनल हाईवे पर सिरोधन कट के पास कार और तांगे की टक्कर हो गई। कार सवार अंबाला से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने घर डोमन टोला जनपद बलिया जा रहे थे। कार में अजीत ओझा उनकी पत्नी पूजा ओझा उसका भाई अनित ओझा, छह वर्षीय बेटी अर्पिता सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए। बताया गया कि अजीत पेशे से इंजीनियर है और वह अंबाला में नौकरी करते हैं। मंगलवार को अजीत की दादी कमला का देहांत हो गया था। सभी लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कार से बलिया जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कायस्थवाड़ा पुलिस चौकी प्रभारी रवि वर्मा ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed