{"_id":"676997cfdbb0194d8602215b","slug":"12-bed-cbrn-ward-will-be-built-in-the-old-womens-hospital-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-127013-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: पुराने महिला अस्पताल में बनेगा 12 बेड का सीबीआरएन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: पुराने महिला अस्पताल में बनेगा 12 बेड का सीबीआरएन वार्ड
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में केमिकल बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर (सीबीआरएन) इमरजेंसी पड़ने पर मरीजों को उपचार देने के लिए 12 बेड का सीबीआरएन वार्ड बनाया जाएगा।
इसके लिए सोमवार को राज्य सर्विलांस अधिकारी ने भारत सरकार की टीम के साथ जिला अस्पताल परिसर और पुराने महिला अस्पताल के भवन का निरीक्षण किया। वार्ड बनाने के लिए जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन को चिन्हित कर टीम शासन को रिपोर्ट देगी। इसके बाद अनुमति मिलने पर वार्ड बनाया जाएगा।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. रमित सिंह ने बताया कि जिले में नरौरा पॉवर प्लांट के साथ काफी संख्या में उद्योग संचालित हो रहे हैं। ऐसे में केमिकल अटैक की आशंका को देखते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के महानिदेशक ने खतरे से निपटने के लिए सीबीआरएन वार्ड बनाने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश सर्विलांस अधिकारी डॉ. विकासेंदु अग्रवाल ने केंद्र सरकार की टीम के साथ जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल के पुराने भवन का निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।