फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बुखार, खांसी एवं वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या

बुखार, खांसी एवं वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बुखार, खांसी एवं वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
बुखार, खांसी एवं वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी संख्या
बुलंदशहर। मौसम बदलने से जिले में सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल बुखार के साथ दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही।
फरवरी से मौसम में लगातार बदलाव के कारण जिले में सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के साथ वायरल बुखार के मरीज तेजी से बढ़े हैं। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से मरीजों की भारी भीड़ रही। अधिक भीड़ होने से मरीज पहले दिखाने को लेकर धक्का-मुक्की भी करते रहे। वहीं मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण दमा के मरीजों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ओपीडी में 1400 से अधिक मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, आठ मरीजों की गंभीर हालत होने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


एक सप्ताह में 9014 मरीजों ने कराया उपचार
जिले में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल समेत चार बड़े अस्पताल है। साथ ही 13 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 58 एडीशनल पीएचसी और 344 बस सेंटर है। इसके बावजूद जिला अस्पताल में प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीजों की भीड़ लगी रहती है। जानकारी के अनुसार गत एक सप्ताह में जिला अस्पताल में 9014 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि इस मौसम में एहतियात बरतें। मौसम में परिवर्तन के बाद भी ध्यान न रखे जाने पर बीमारियां बढ़ रही है। बताया कि बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बुजुर्र्गों का विशेष ख्याल रखना जरुरी है। बताया कि वर्तमान मौसम के चलते बच्चे-बुजुर्गों में बलगम के साथ खांसी, बुखार, सीने-गले में संक्रमण की शिकायत बढ़ गई है।


जिला अस्पताल की ओपीडी के एक सप्ताह के आंकड़े
तिथि मरीज
11 फरवरी 1788
12 फरवरी 1652
13 फरवरी 1624
14 फरवरी 1136
15 फरवरी 1406
16 फरवरी 1408


कोट
मौसम में लगातार बदलाव से सभी को सचेत रहना चाहिए। लापरवाही बरतने से बीमारी हो जाती है। जिला अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया जाता है। मरीज की हालत गंभीर होने पर भर्ती कर दिया जाता है। - डॉ. एमपी सिंह, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed