{"_id":"5ba15095867a557ead23e53c","slug":"11537298581-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से ट्रेन में यात्री युवक की तबियत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से ट्रेन में यात्री युवक की तबियत बिगड़ी
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से ट्रेन में यात्री युवक की तबियत बिगड़ी
खुर्जा जंक्शन। एचएडी ईएमयू में सफर कर रहे यात्री की बुखार और पेट में दर्द होने से तबियत बिगड़ गई। जंक्शन स्टेशन पर उतर रहे यात्रियों ने उसे ट्रेन से उतारा। युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजन उसे अपने साथ ले गए।
क्षेत्र के गांव दिलावरपुर निवासी अमर मंगलवार सुबह दिल्ली में जाने के लिए कमालपुर स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ा था, लेकिन बुखार होने से अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। साथ ही पेट में दर्द होने के कारण वह तड़पने लगा। इससे ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर ट्रेन से उतर रहे यात्रियों ने अमर को भी नीचे उतारा। उसके बाद लोगों की मदद से अमर को अस्पताल ले जाया गया। सूचना देने के बाद अमर के परिजन भी पहुंच गए। उपचार के बाद तबियत सुधरने पर परिजन उसे अपने साथ ले गए।