फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जेवर एयरपोर्ट से जंक्शन का होगा कायाकल्प

जेवर एयरपोर्ट से जंक्शन का होगा कायाकल्प

Mon, 17 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
जेवर एयरपोर्ट से जंक्शन का होगा कायाकल्प
जेवर एयरपोर्ट से जंक्शन का होगा कायाकल्प
विज्ञापन


खुर्जा। जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से दिल्ली-हावड़ा मार्ग पर स्थित सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन खुर्जा जंक्शन का कायाकल्प होने की उम्मीद जगी है। इससे जहां यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा वहीं स्टेशन पर ट्रेनों का स्टाप भी बढ़ाया जाएगा। बाहर से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों की संख्या में इजाफा होने से स्टेशन को भी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही ट्रेनों का स्टाप भी बढे़गा। यहीं नहीं डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के निर्माण के बाद कारोबार के लिहाज से भी जंक्शन स्टेशन काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा। करीब दो साल पूर्व जंक्शन स्टेशन पर आए तत्कालीन रेल मंत्री स्टेशन के विकास को लेकर घोषणा भी कर चुके हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा इस संबंध में रेल मंत्री के साथ मीटिंग कर प्रस्ताव रखेंगे। उधर क्षेत्रीय विधायक भी जंक्शन स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने के लिए रेल मंत्री से मुलाकात कर पत्र सौंपने की तैयारी में हैं।

यूपी-हरियाणा को जोड़ने का आधार बनेगा जंक्शन
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग स्थित खुर्जा जंक्शन स्टेशन की जेवर की दूरी महज 21 किलोमीटर है। ऐसे में एयरपोर्ट से सबसे नजदीकी स्टेशन होने के कारण जंक्शन स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी और हरियाणा के शहरों को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए खुर्जा जंक्शन की अहम भूमिका रहेगी। खुर्जा तक नई रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा भी जा चुका है। यह लाइन जेवर एयरपोर्ट के पास से होकर निकलेगी।
विज्ञापन


यात्रियों-पर्यटकों की बढ़ेगी संख्या
जेवर में एयरपोर्ट बनने से लोगों का आवागमन बढ़ जाएगा। देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। ऐसे में जेवर एयरपोर्ट पर पहुंचने अथवा एयरपोर्ट से अन्य स्थानों पर जाने के लिए जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधुनिकीकरण के साथ बढ़ेगा ट्रेनों का स्टाप
दिल्ली-हावड़ा मार्ग होने के कारण जंक्शन स्टेशन से होकर राजधानी-शताब्दी समेत करीब 250 ट्रेनें गुजरती हैं। लेकिन स्टेशन पर मात्र 10-12 ट्रेनों का ही स्टाप है। ऐसे में ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों को गाजियाबाद-अथवा अलीगढ़ तक की लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उनकी सुविधा के लिहाज से जहां स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा वहीं ट्रेनों का स्टाप भी बढ़ाया जाएगा।

कारोबार के लिए भी होगा महत्वपूर्ण
एयरपोर्ट बनने के बाद से खुर्जा समेत आसपास के क्षेत्रों में कारोबार बढे़गा। वहीं फ्रेट कॉरीडोर का निर्माण होने के बाद जंक्शन स्टेशन कारोबार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। जंक्शन स्टेशन से होकर निकल रहे फ्रेट कॉरीडोर ट्रैक पर मालगाड़ियां दौड़ने से खुर्जा की विश्व प्रसिद्ध पॉटरी उद्योग समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कारोबारियों के लिए काफी आसानी होगी।
कोट्स
एयरपोर्ट को हरी झंडी मिलने के बाद खुर्जा जंक्शन का कद स्वयं बढ़ जाएगा। इसे देखते हुए आगामी 24 सितंबर को रेल मंत्री से मिलकर जंक्शन पर सुविधाएं बढ़ाने का प्रस्ताव रखूंगा।

डॉ महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
---------
कोट्स
जेवर एयरपोर्ट बनने से सबसे नजदीक होने के कारण जंक्शन स्टेशन का महत्व काफी बढ़ जाएगा। ऐसे में जंक्शन स्टेशन के आधुनिकीकरण, ट्रेनों का स्टाप बढ़ाने और अन्य सुविधाओं के लिए रेल मंत्री से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा। ताकि स्टेशन का विकास हो और क्षेत्र के लोगों को उसका लाभ मिल सके।
विजेन्द्र सिंह, विधायक खुर्जा
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed