फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   1.14 lakh cheated by luring money in exchange for rating on social media

Bulandshahar News: सोशल मीडिया पर रेटिंग के बदले रुपये देने का लालच देकर ठगे 1.14 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
सिकंदराबाद। सोशल मीडिया पर रेटिंग के बदले रुपये देने का लालच देकर महिला से 1.14 लाख की ठगी कर ली गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कॉलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला केसरीवाडा निवासी मीनाक्षी ने बताया कि व्हाट्सएप पर काम करके पैसा कमाने का मैसेज प्राप्त हुआ। पूछने पर कॉलर ने बताया कि होटल का लिंक भेजने पर उसमें पांच स्टार रेटिंग करनी है, इसके बदले रुपये मिलेंगे। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम लिंक भेजा गया और वह काम करने लगे। कुछ पैसा उन्हें दिया गया। उसके बाद उनसे एक हजार रुपये की मांग की गई और दोगुना देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


फिर 3000,5000,7000 यूपीआई के माध्यम से खाते में डलवाए गए। तीन हजार तक दोगुने होकर वापस आए। उसके बाद नहीं। पूछने पर बताया कि आपके रुपये फ्रीज हो गए है। आपके 14000 रुपये खाते में डाल दें आपके सारे रुपये वापस आ जाएंगे। रुपये वापस करने के नाम पर उनसे 28000,70000 खाते में डलवाए गए। वापस करने के लिए ओर अधिक रुपयों की मांग की गई। असमर्थता जताने पर लोन दिलाने के कहा और 13.85 लाख रुपये वापस करने का लालच दिया। उक्त सभी बातें सुमित गुप्ता नाम का व्यक्ति उनसे करता था। खाते में रुपये नहीं डालने पर उन्होंने बात करनी बंद कर दी। आरोपी ने उनसे कई बार में 1.14 लाख रुपये अपने खाते में डलवाए। मगर वापस नहीं किए। कोतवाल रवि रतन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सुमित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (2)धोखाधड़ी, 66डी कंप्यूटर संसाधन का उपयोग कर धोखाधड़ी करना के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed