{"_id":"5ab7ed9a4f1c1b8f778b7713","slug":"111522003354-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तहसील कर्मचारी फोन कर पूछेंगे समस्या का समाधान हुआ या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तहसील कर्मचारी फोन कर पूछेंगे समस्या का समाधान हुआ या नहीं
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तहसील कर्मचारी फोन कर पूछेंगे समस्या का समाधान हुआ या नहीं
सिकंदराबाद। अब तहसील कर्मचारी फरियादियों को फोन करके पूछेंगे कि आप की समस्या का समाधान हुआ या नहीं। जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर तहसील में ऐसी व्यवस्था लागू की गई है।
एसडीएम डॉ. शुभी सिंह काकन ने बताया कि तहसील में आने वाले फरियादियों के लिए पूछताछ केंद्र बनाया गया है। पूछताछ केंद्र पर आने वाले फरियादी का पूरा विवरण समस्या समेत रजिस्टर में दर्ज किया किया जाएगा। समस्या के बारे में जानकारी करने के बाद फरियादी को सीधे संबंधित अधिकारी के पास भेजा जाएगा। ताकि फरियादी को एक पटल से दूसरे पटल पर भटकना ना पड़े। और कम समय में समस्या का सामाधान हो जाए। उन्होंने बताया कि रजिस्टर में दर्ज फरियादी की समस्या के बारे में तहसील कर्मचारी उसे फोन करके पूछेंगे आपकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं। समाधान नहीं होने की सूरत में संबंधित अधिकारी से जवाब तलब किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।