फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   11 new courses will be started in graduation and post graduation

Bulandshahar News: स्नातक व परास्नातक में 11 नए पाठ्यक्रम होंगे शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:56 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। स्नातक और परास्नातक में 11 नए पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार शुरू किए जा रहे इन पाठ्यक्रमों में छात्र-छात्रा 15 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पाठ्यक्रम ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) के तहत संचालित होंगे।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू बंसल और चीफ प्रॉक्टर प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू को यूजीसी की ओर से ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) कोर्स शुरू करने की मान्यता मिली है। इसका लाभ जिलों के छात्र-छात्राएं उठा सकेंगे। ओडीएल शुरु होने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले और कामकाजी लोगों को भी घर बैठे कोर्स करने का फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि शुरुआत में बीबीए, एमए (आर्टस, एजुकेशन, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश), एमसीए, एमकॉम, एमबीए और एमबीए (फाइनेंस) जैसे कोर्स चलाए जाएंगे। इसके बाद बीए, बीकॉम समेत कई अन्य कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीसीएसयू की ओर से पहले चरण में सीसीएसयू दूरस्थ शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगा। एक खास बात यह रहेगी कि जो छात्र स्नातक या परास्नातक के किसी पाठ्यक्रम में पंजीकृत हैं और वे किसी दूसरे विषय में एक साथ दूसरी डिग्री करना चाहते हैं तो ओडीएल में प्रवेश ले सकते हैं। ऐसे में छात्रों को सीसीएसयू से ही एक रेगुलर और एक ओडीएल में दो डिग्रियां करने का मौका मिलेगा। सीसीएसयू की ओर से संचालित किए जा रहे नए 11 पाठ्यक्रम में इच्छुक छात्र-छात्रा अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed