{"_id":"df927586d2f8979cad702312e96b19bc","slug":"11-blocks-vote-on-7th-february-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ब्लाकों में प्रमुख बनने के लिए सात को होगा घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ब्लाकों में प्रमुख बनने के लिए सात को होगा घमासान
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 05 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच ब्लाकों में निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ होने के बाद 11 ब्लाकों में ब्लॉक प्रमुख का चुनाव होगा। प्रेक्षक राधे श्याम मिश्रा ने सिकंदराबाद और गुलावठी में नामांकन स्थलों का जायजा लिया।
बाद में प्रेक्षक ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम, एसएसपी के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। शुक्रवार को खुर्जा ब्लॉक में निर्दल प्रत्याशी जेवर रामगढ़ी निवासी विनोद चौधरी और सपा समर्थित प्रत्याशी मोहित चौधरी ने नामांकन किया।
पहासू ब्लॉक से निर्दलीय प्रत्याशी छतारी क्षेत्र के गांव टूड़ाखेड़ा निवासी प्रेमवती पत्नी राजवीर सिंह ने नामांकन किया। अरनिया ब्लॉक पर वीरेंद्र शर्मा निर्दलीय, सेवेंद्र राघव निर्दलीय और अमित कुमार निर्दलीय के अलावा सपा समर्थित अमित कुमार उर्फ गौरव ने नामांकन किया।
विज्ञापन
सिकंदराबाद में मनीष भाटी और पुष्पेंद्र भाटी ने नामांकन किया। दोनों ने सपा उम्मीदवार होने का दावा किया। निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सिकंदराबाद ब्लॉक में 143 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं।
प्रत्याशी मनीष भाटी ने दो वार्डों से चुनाव लड़ा था। वह दोनों ही वार्डों पर विजयी रहे थे। एक वार्ड से इस्तीफा देने के बाद अब 142 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख चुनेंगे।
ऊंचागांव ब्लॉक में सपा प्रत्याशी सहित तीन ने नामांकन किया। पहला नामांकन विदित चौधरी ने विधायक दिलनवाज खां के साथ किया। दूसरा ओमवती देवी पत्नी चौधरी अजीत सिंह निवासी मवई ने भी नामांकन किया।
बाद में सपा से प्रत्याशी रहमत खान पत्नी शमीम खां निवासी बंसी ने भी नामांकन दो सेटों में जमा कराया। बीबीनगर में ब्लाक प्रमुख के चुनाव में सपा प्रत्याशी सहित कुल चार नामांकन दाखिल किए गए।
रिटर्निंग अफसर सहायक श्रमायुक्त दीप्ति मानभट्ट ने आवेदन स्वीकार किए। ब्लाक प्रमुख पद पर सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ज्योति देवी पत्नि मांगेराम प्रधान ने सबसे पहले आवेदन दाखिल किया।
ग्राम विकास अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि दाखिल चार नामांकन पत्रों में वर्षा व कमलेश के आवेदन निरस्त किए गए। अब सपा से ज्योति सहित रजनी देवी चुनावी मैदान में है।
लखावटी में ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार दोपहर सबसे पहले तेलिया नंगला निवासी संगीता पत्नी वीरेंद्र ने नामांकन किया। इसके बाद सपा प्रत्याशी गांव बहादुरपुर पसौली निवासी कविता पत्नी कै लाशचंद ने नामांकन किया।
कविता के नामांकन के दौरान चेयरमैन राजकुमार लोधी, पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, भाजपा नेता जयचंद गुर्जर मौजूद रहे। आरओ जिला कृषि रक्षा अधिकारी ऐपी सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र की जांच के दौरान दोनों नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
अगौता ब्लॉक मुख्यालय पर सपा समर्थित प्रत्याशी गांव बरारी निवासी जयसिंह ने कई प्रधानों साथ पहुंचकर नामांकन किया। इसके बाद गांव शरीफपुर भेसरौली निवासी शोभारानी पत्नी मुस्तकीम ने नामांकन किया। दोनों प्रत्याशियों के आमने-सामने रहने के कारण मुकाबला रोचक होने की संभावना है।