फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10th class student molested when she went to appear for exam

Bulandshahar News: परीक्षा देने गई दसवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध पर थप्पड़ मारा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
छतारी। परीक्षा केंद्र के बाहर दसवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ व गालीगलौज की गई। विरोध पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। आरेापी ने रास्ते में भी छात्रा की पिटाई की। मामले में पीड़िता ने सोमवार को ही शिकायत दी थी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी की दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। उसका परीक्षा केंद्र छतारी में ही है। सोमवार को छात्रा का भाई उसे परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था। उसके पीछे-पीछे गांव का एक युवक वहां पहुंच गया। जब छात्रा परीक्षा देकर बाहर आई तो वह युवक वहीं खड़ा था। आरोपी युवक जबरन छात्रा से बात करने का प्रयास करने लगा। छात्रा ने बात करने से इन्कार कर तो उसके साथ गाली-गलौज की और अश्लील बातें करने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सभी के सामने उसे थप्पड़ मार दिया। विवाद देख अन्य छात्र-छात्राएं वहां आ गए और युवक को पकड़ लिया। युवक वहां से भाग गया। परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद पुलिस वहां नहीं पहुंच सकी। इसके बाद छात्रा अपनी दो सहेलियों के साथ पैदल ही घर जाने लगी। आरोपी युवक ने बीच रास्ते में फिर से रोक लिया और मारपीट करने लगा। पीड़िता ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता ने घर आकर परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी दो बार जबरन घर में घुस चुका है। अब स्कूल तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत के बाद युवक की तलाश के लिए दो बार पुलिस गांव में गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिला। मामले में मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। - भूपेंद्र सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed