फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   24 तक नहीं दौड़ेगी गोमती-महानंदा समेत चार ट्रेनें

24 तक नहीं दौड़ेगी गोमती-महानंदा समेत चार ट्रेनें

Fri, 14 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
24 तक नहीं दौड़ेगी गोमती-महानंदा समेत चार ट्रेनें
24 तक नहीं दौड़ेंगी गोमती-महानंदा समेत चार ट्रेनें
विज्ञापन

खुर्जा जंक्शन। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर कानपुर-पनकी स्टेशन के बीच ट्रैक पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू होने के कारण 24 सितंबर तक गोमती समेत चार ट्रेनें ट्रैक पर नहीं दौड़ेंगी। इसके चलते पूरब की तरफ जाने वाले और उधर से आने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। ट्रेनों के रद्द होने के कारण बृहस्पतिवार को यात्री परेशान रहे।

कानपुर और पनकी स्टेशन के बीच ट्रैक पर इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया है। इसके कारण 24 सितंबर तक दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस, अलीपुर द्वार-पुरानी दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस, इलाहाबाद-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और मालदा-भिवानी फरुक्का एक्सप्रेस अपडाउन रद्द कर दी गई है। दिल्ली हावड़ा मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों में भीड़ के चलते पहले से ही लोगों का सफर काफी मुश्किल है। अब 12 दिनों के लिए चार ट्रेनों के रद्द किए जाने से समस्या और बढ़ जाएगी। त्योहार का समय होने से यात्रियों का आवागमन बढ़ गया है। ऐसे में इस मार्ग पर चलने वाली अन्य ट्रेनों में मारामारी मचेगी। बृहस्पतिवार को चारो ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। स्टेशन पहुंचे कई यात्रियों को अपनी यात्रा तक स्थगित करनी पड़ी। वहीं कई लोग अन्य साधनों से अपने गंतव्य तक पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि डीआरएम इलाहाबाद से ट्रेनों के रद्द होने की सूचना मिली थी। कानपुर-पनकी के बीच इंटरलॉकिंग का काम शुरू हो गया है। इसके चलते ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय रेलवे की तरफ से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed