फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 thousand voters increased in 17 bodies in three months

Bulandshahar News: तीन माह में 17 निकायों में बढ़ गए 10 हजार मतदाता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। निकाय चुनाव के लिए प्रकाशित की गई अंतिम मतदाता सूची में पिछले तीन माह में ही 10 हजार मतदाता बढ़ गए हैं। दिसंबर 2022 में प्रकाशित हुई अंतिम मतदाता सूची में कुल 702488 मतदाता शामिल थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 711014 पर पहुंच गई है। सबसे अधिक खुर्जा नगर पालिका में 2900 मतदाता बढ़े हैं और खुर्जा में ही सबसे अधिक 372 लोगों के वोट काटे गए हैं। दिसंबर 2022 में जहां कुल 702488 मतदाता सूची में शामिल थे, वहीं अबकी बार इनकी संख्या बढ़कर 711014 हो चुकी है। इस दौरान सबसे कम 119 मतदाता छतारी नगर पंचायत में बढ़ाए गए और किसी भी मतदाता का नाम सूची से हटाया नहीं गया। निकायवार मतदाताओं की संख्या
विज्ञापन

निकाय का नाम- वर्ष 2017- कुल मतदाता- 2022 के बाद बढ़े मतदाता
बुलंदशहर 169341- 170620 - 1284 खुर्जा 80170 - 1042669 - 2925
सिकंदराबाद 77583 - 84605 - 224
शिकारपुर 29291 - 32648 - 636
स्याना 37605 - 40672 - 417 डिबाई 32099 - 34633 - 436
जहांगीराबाद 44567 - 48478 - 742 गुलावठी 38018 - 43173 - 298 अनूपशहर 23001 - 26313 - 222
औरंगाबाद 20906 - 23821 - 349 बुगरासी 11711 - 12583 - 172
खानपुर 13339 - 15931 - 221 बीबीनगर 7854 - 8674 - 174 पहासू 15765 - 18245 - 159 छतारी 8173 - 9225 - 119 नरौरा 19482 - 21562 - 387 ककोड़ 7431 - 8318 - 224
विज्ञापन

कुल 627232 - 702488 - 9972

जिले की सभी निकायों में कुल 9972 लोगों के वोट दिसंबर 2022 के बाद नए बढ़ाए गए हैं। जबकि इस दौरान 328 लोगों ने अपने नाम, पता समेत अन्य संशोधन कराए हैं और 1446 मतदाताओं के वोट काटे गए हैं। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। - डाॅ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed