फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 thousand people of TP Nagar and Ganga Nagar will get sewer connection

Bulandshahar News: टीपीनगर और गंगानगर के 10 हजार लोगों को मिलेगा सीवर कनेक्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 10:07 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बीडीए द्वारा विकसित गंगानगर और ट्रांसपोर्टनगर काॅलोनी के 10 हजार लोगों को राहत मिलेगी। काॅलोनी की सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ने के लिए अब दोबारा काम शुरू किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से सहमति मिलने के बाद जलनिगम ने तैयारी शुरू कर दी है। सीवर लाइन बिछाने के साथ ही पंपिंग स्टेशन बनाने का कार्य अक्तूबर 2024 तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




शहरी क्षेत्र में 586 करोड़ की लागत से सीवर लाइन बिछाने के साथ ही सात आईपीएस (इंटीग्रेटेड पंपिंग स्टेशन) और मोहनकुटी पर एक मुख्य एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण किया गया है। कार्य पूरा होने के बाद शहर के करीब 30 हजार घरों को जोड़ा जा चुका है। बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा नगर पालिका सीमा क्षेत्र से बाहर गंगा नगर और ट्रांसपोर्ट नगर विकसित की गई है। इन दोनों काॅलोनियों की सीवर लाइन को शहर के मुख्य एसटीपी से जोड़ने के लिए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने 12.35 करोड़ रुपये की धनराशि से सीवर लाइन बिछाने के साथ ही यमुनापुरम काॅलोनी में पंपिंग स्टेशन बनाने का कार्य जलनिगम को सौंपा था। जलनिगम की ओर से यमुनापुरम काॅलोनी में सीवर लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया था लेकिन नगर पालिका ने अनुमति न होने के कारण कार्य को रुकवा दिया था।
विज्ञापन




20 हजार लोगों को सीवर कनेक्शन का इंतजार

शहर की विभिन्न कालोनियों में रहने वाले करीब 20 हजार लोगों को अब भी सीवर लाइन कनेक्शन का इंतजार है क्योंकि अभी तक शहर में मात्र 30 हजार घरों को ही सीवर लाइन से जोड़ा गया है। जबकि पूर्व में तैयार किए गए दो काॅलोनियों में सीवर लाइन के 100 करोड़ के प्रस्ताव को भी अभी तक स्वीकृत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गंगा नगर और टीपी नगर को सीवर लाइन से जोड़ने के लिए कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। नगर पालिका की ओर से सहमति दे दी गई है। लाइन बिछाने और पंपिंग स्टेशन बनाने में करीब एक साल का समय लगेगा। - आशीष खेवरिया, एक्सईएन, जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed