बुलंदशहर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तर पर सोमवार को ट्रायल का आयोजन हुआ। टांडा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में 10 खिलाड़ी चुनी गईं। ये अब मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी के क्षेत्रीय खेल कार्यालय पर प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता का एक अगस्त से होनी है। इसको लेकर खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के माध्यम से किया जा रहा है।
नगर के टांडा स्टेडियम में जिला स्तर पर आयोजित ट्रायल में 20 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में प्रतिभाग किया। ट्रायल में नेहा, रेशू, मनु, सुहानी, मोनिका, लवी तोमर, वर्षा, क्षमा, प्रियंका व रिया सफल रहीं। चयनित खिलाड़ी अब मंडल स्तर पर होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेगी।