{"_id":"699b374e6d4ae42ebf05609e","slug":"10-selected-in-junior-boys-judo-trials-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-149138-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: जूनियर बालक जूडो ट्रायल में 10 चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: जूनियर बालक जूडो ट्रायल में 10 चयनित
विज्ञापन
बुलंदशहर। लखनऊ में होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता के लिए रविवार को टांडा स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। ट्रायल में चयनित 10 खिलाड़ी 23 फरवरी को मेरठ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 25 से 27 फरवरी तक प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के प्रत्येक मंडल की टीम प्रतिभाग करेंगी।
ट्रायल में 30 किग्रा भारवर्ग में सागर, 35 में लक्षित दास, 40 में कुलदीप, 45 में विकास, 50 में अभय पंवार, 55 में देव व 60 किग्रा भारवर्ग में पुष्पराज चौहान का चयन किया गया। बालिका में 40 किग्रा भारवर्ग में पूर्वी, 44 में खूबी व 57 किग्रा भारवर्ग में प्राची चौहान का चयन किया गया। जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 23 फरवरी को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।