फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   10 RLD workers give resignation

युवा रालोद के अध्यक्ष समेत 10 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
10 RLD workers give resignation
युवा रालोद के अध्यक्ष समेत 10 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

बुलंदशहर। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को लेकर पार्टी में घमासान मच गया है। पहले पार्टी में हस्तिनापुर क्षेत्र से क्षेत्रीय महासचिव अन्नू चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब युवा रालोद के जिला अध्यक्ष समेत 10 पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष युवा लतेश विधूड़ी को भी भेजकर अवगत करवा दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन पार्टी से जुड़े रहेंगे।

गत दिनों रालोद में पूर्व जिला अध्यक्ष आसिफ गाजी के स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने अरुण चौधरी को नया जिला अध्यक्ष बना दिया था। अरुण चौधरी के जिला अध्यक्ष बनते ही पार्टी में विवाद खड़ा हो गया। पहले हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महासचिव ने इस्तीफा दे दिया था। अब युवा रालोद के 10 पदाधिकारियों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इनमें जिला अध्यक्ष नावेश राजौरा, जिला उपाध्यक्ष हनी चौधरी, महासचिव पारस मलिक और फुरकान अली, जिला सचिव हेमंत पंडित और आदित्य चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष युवा पंकज ठाकुर, अभिषेक चौधरी, आकाश चौधरी और नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी शामिल हैं। जिला अध्यक्ष नावेश राजोना ने कहा कि जिले की युवा कार्यकारिणी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। वह पार्टी से बने रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि उनके द्वारा यह इस्तीफा अरुण चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दिया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अरुण चौधरी को जयंत चौधरी के जन्मदिन में शामिल होने को बुलाया गया था, लेकिन वह शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर सेवा करते रहेंगे। वहीं, दूसरी ओर सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश अतुल कुमार वाल्मीकि ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed