{"_id":"56feb3d04f1c1ba038f00105","slug":"1-50-lakh-gas-consumers-at-subsidized-tandem-threat","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.50 लाख गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर मंडराया खतरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.50 लाख गैस उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर मंडराया खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 01 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर
- फोटो : अमर उजाला
जनपद के 1.50 लाख घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं की सब्सिडी पर खतरा मंडरा गया है। अभी तक इन उपभोक्ताओं ने न तो गैस एजेंसी और न ही बैंक में आधार कार्ड की कापी जमा करवाई है। सब्सिडी मिलेगी या नहीं। इसका फैसला चार अप्रैल को पेट्रो कंपनी के अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसी संचालकों की ली जाने वाली बैठक में लिया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं का आधार कार्ड नंबर जरूरी कर दिया था। इस पर पेट्रो कंपनियों ने उपभोक्ताओं से गैस एजेंसी और बैंक में अपने खाते से आधार कार्ड नंबर लिंक करवाने के लिए आधार कार्ड की कापी जमा करवाने के आदेश जारी किए थे। इसके लिए 31 मार्च की तिथि जारी की गई थी।
विज्ञापन