{"_id":"6a88a8de7876c8b7da094bcf","slug":"zila-panchayat-contractor-fills-in-a-death-trap-pothole-badaun-news-c-123-1-ba11032-171314-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला पंचायत के ठेकेदार ने पटवाया जानलेवा गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला पंचायत के ठेकेदार ने पटवाया जानलेवा गड्ढा
विज्ञापन
मूसाझाग क्षेत्र के मुरसान गांव में मौत के गड्ढे को जेसीबी मशीन से पटवाते जिम्मेदार। संवाद
बदायूं। मुजरिया क्षेत्र के मुरसान गांव में आठ फुट गहरे गड्ढे में गिरकर 12 साल के बालक रोहित की मौत होने के चौथे दिन जिला पंचायत के जिम्मेदारों की नींद खुली। इसके बाद खड़ंजा बिछाने वाले ठेकेदार ने शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे जेसीबी से गड्ढा पटवा दिया।
बता दें कि जानलेवा गड्ढा मुरसान गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास बना था। जिला पंचायत के ठेकेदार ने इसी गड्ढे से मिट्टी की खोदाई कर सड़क समतल कराई थी, लेकिन इस गड्ढे को पटवाया नहीं था। बीते मंगलवार की शाम इसी गड्ढे में गिरने से 12 साल के रोहित पुत्र भीमसेन की मौत हो गई थी।
परिजनों ने जिला पंचायत के ठेकेदार पर गड्ढे को खुला छोड़ने का आरोप लगाया था। बालक की मौत होने के दो दिन तक जिला पंचायत के जिम्मेदारों ने मौत के गड्ढे को नहीं पटवाया। अमर उजाला ने दो दिन जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर करते हुए खबरें छापीं, इसके बाद शुक्रवार की रात जिम्मेदार जागे और जेसीबी से गड्ढे को पटवा दिया। यही गड्ढा पहले पटवा दिया होता तो शायद 12 साल के रोहित की जान न जाती।