{"_id":"6a206cc7ad2cbd85360b390a","slug":"youth-missing-from-hathras-found-with-transgender-individuals-in-usawan-badaun-news-c-123-1-bdn1010-165386-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाथरस से लापता युवक उसावां में किन्नरों के साथ मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाथरस से लापता युवक उसावां में किन्नरों के साथ मिला
विज्ञापन
थाने में किन्नर और परिजनों के साथ गगन। संवाद
उसावां। हाथरस जिले से लापता युवक उसावां कस्बे में किन्नरों के यहां मिल गया है। युवक के माता-पिता मोबाइल सर्विलांस के सहारे बुधवार को उसावां थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष की मदद से युवक को अभिरक्षा में ले लिया। युवक ने परिवारियों के साथ जाने से इन्कार कर दिया है। युवक के परिजन खाली हाथ हाथरस लौट गए।
जनपद हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के ग्राम नया नगला गुहाना निवासी अरविंद कुमार को युवा पुत्र गगन कुमार विगत 27 मई 2026 अचानक लापता हो गया था। इस संबंध में गगन कुमार के परिजनों ने थाना सासनी में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। वहां की पुलिस ने युवक की बरामदगी के प्रयासों के तहत उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया।
पुलिस युवक के पिता अरविंद कुमार को लेकर मोबाइल सर्विलांस के सहारे परिजनों के साथ उसावां आ धमके। यहां थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह को पूरी बात बताई। इसके बाद उसावां पुलिस ने कस्बे के गूराबरेला बाइपास पर मंगलवार बाजार के पास मकान बना कर रह रहे किन्नरों के यहां से युवक गगन कुमार को बरामद कर लिया, युवक किन्नरों के वेश में मिला। सलवार लेडीज सूट के साथ दुपट्टा डाले हुए था।
विज्ञापन
थाना पुलिस युवक को थाने ले आई। इस पर पीछे-पीछे अन्य साथी किन्नर भी अपने गुरु चांदनी के साथ थाने पहुंच गए। किन्नरों ने बताया कि युवक स्वेच्छा से उनके पास रह रहा है। युवक अगर जाना चाहता है तो जा सकता है। पुलिस ने युवक से पूछा तो उसने अपने परिजनों के साथ जाने से इन्कार कर दिया।
कहा कि वह यहीं किन्नरों के साथ ही रहेगा। इसके बाद युवक के पिता किन्नरों के गुरु से यह कहकर चले गए कि यदि कभी वह घर वापस आना चाहे तो इसे रोकना नहीं। थानाध्यक्ष ने बताया युवक बालिग है। अपनी मर्जी से किन्नरों के साथ रह रहा है। युवक अपने यहां देवी जागरण, शादी समारोह समेत विभिन्न संगीत और बैंड-बाजों में भी काम करता था। वहीं से वह किन्नरों के संपर्क में आ गया। 27 मई 2026 को अपने घर से बिना बताए चुपचाप चला आया।