{"_id":"0dfcec2e995c2b54ff874b89c173edb8","slug":"youth-leader-not-wishing-to-own-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेता युवाओं के नहीं, खुद के हितैषी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेता युवाओं के नहीं, खुद के हितैषी
Sahaswan
Updated Fri, 15 May 2015 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा जागरूकता समिति के जिलाध्यक्ष सोनू यादव ने छात्र और युवाओं से संगठित होकर विकास के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
गांव दानपुर में आयोजित बैठक में यादव ने कहा कि युवा और छात्रों के वोट बटोरने के लिए तमाम राजनीतिक संगठन उनका हितैषी होने का दावा करते हैं, लेकिन उसमें युवाओं और छात्रों के लिए नहीं बल्कि उनका अपना हित छिपा होता है। अभी तक राजनैतिक दलों ने छात्र संगठनों को सिर्फ छला है और केवल वोटों के लिए इस्तेमाल किया है। यदि युवा और छात्रों को इन राजनीतिक पार्टियों से विकास हासिल करना है तब सभी लोगों को एकजुट होकर उनका मुकाबला करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनहित के कार्य करने की अपील की।
इस मौके पर कुलदीप सिंह, योगेश यादव, श्रीकृष्ण यादव, धर्मेंद्र यादव, विनीत यादव, विनोद कुमार, नानकचंद, जयकेश यादव, अरविंद शर्मा, शिव कुमार, अभिनव यादव, राहुल, सोमवीर सिंह, विजय, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन