{"_id":"6af4b5d2114d025d4a041e0e","slug":"youth-killed-in-head-on-collision-between-two-bikes-badaun-news-c-123-1-bdn1038-177402-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत
विज्ञापन
बदायूं के फैजगंज बेहटा में मृतक राहुल का फाइल फोटो
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। एफएम हाईवे पर गांव गंगोली के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पत्नी के साथ भाईदूज पर ससुराल जैतपुर जा रहे संभल निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, संभल जिले के ढाढोल गांव निवासी राहुल बुधवार सुबह अपनी पत्नी रजनी और बेटे आर्यन के साथ गांव जैतपुर अपनी ससुराल भाईदूज मनाने जा रहे थे। एफएम हाईवे पर गंगोली गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही बाइक और उनकी बाइक में टक्कर हो गई।
बाइकों की टक्कर में राहुल पत्नी सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल को चंदौसी के अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत होने पर उन्हें मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में राहुल ने दम तोड़ दिया। पत्नी रजनी और बेटे आर्यन को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि राहुल एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह दो भाइयों में छोटे और एक बहन से बड़े थे। थानाध्यक्ष कपिल कुमार के अनुसार, मृतक के परिजन शव का संभल में ही पोस्टमॉर्टम करा रहे हैं। वहीं, दूसरी बाइक सवार गंगोली गांव निवासी भीकम भी हादसे में घायल हो गए। भीकम का आसफपुर के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा लिया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
- बितरोई रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा
- संभल के गुन्नौर की रहने वाली थीं पिंकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के बितरोई रेलवे फाटक के पास बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से भाईदूज मनाकर मायके से ससुराल लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की गंभीर रूप से कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई।
संभल जिले के गुन्नौर निवासी संजय कुमार अपनी पत्नी पिंकी के साथ बाइक से ससुराल में भाईदूज मनाकर घर लौट रहे थे। बितरोई रेलवे फाटक के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बिल्सी सीएचसी पर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची मुजरिया पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका के चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया। वहीं पति संजय और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। त्योहार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। उधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि हादसे की जानकारी कराई गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।