फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies under suspicious circumstances; family suspects murder.

Budaun News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक

Thu, 01 Oct 2026 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances; family suspects murder.
मृतक नीरेश का फाइल फोटो। - फोटो : 1
बिल्सी। करनपुर गांव निवासी नीरेश (23) पुत्र चक्रपाल सिंह की मंगलवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह शाम को दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव सिरतौल गया था। करीब दो घंटे बाद वह सिरतौल गांव के जंगल में खेत में बेहोशी की हालत में मिला। परिजन उसे निजी चिकित्सकों के यहां लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिता चक्रपाल सिंह के अनुसार, नीरेश मंगलवार शाम करीब चार बजे सिरतौल गांव गया था। आरोप है कि पड़ोसी गांव के दो लोग उसे बुलाकर अपने साथ ले गए थे। परिजनों का कहना है कि दोनों लोग जुआ खिलाने का काम करते हैं। शाम करीब छह बजे नीरेश सिरतौल गांव के जंगल में खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि नीरेश का मोबाइल उन्हीं दोनों लोगों के पास मिला है, जिन पर उसे बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया है। इसके आधार पर परिवार ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि युवक की मौत के मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed