फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies of electric shock while connecting fan wire.

Budaun News: पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 11 Jul 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth dies of electric shock while connecting fan wire.
डल्लू का फाइल फोटो
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला डल्लू में शुक्रवार शाम घर पर पंखे का तार जोड़ते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव नगला डल्लू निवासी शेर सिंह उर्फ शेरा (30) पुत्र प्रताप सिंह पासी शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने घर पर पंखा चलाने के लिए बिजली का तार जोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक तार में करंट प्रवाहित हो गया। वह उसकी चपेट में आ गए।

परिजनों ने बताया कि तेज करंट लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए खेरी गांव स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। माता भूदेवी, पिता प्रताप सिंह समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed