फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies due to quack treatment in Moosazhag

Budaun News: मूसाझाग मेंं झोलाछाप के इलाज से युवक की मौत

Sat, 18 Mar 2023 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to quack treatment in Moosazhag
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर सुलरा में बहन के घर आए युवक की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही झोलाछाप दुकान बंद करके फरार हो गया। तीन दिन पहले बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव हर्रामपुर निवासी 28 वर्षीय रमेश पुत्र जोगराज गांव मोहम्मद नगर सुलरा में अपनी बहन के घर आया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को रमेश को बुखार आने पर उनके बहनोई हरपाल गांव के ही झोलाछाप के यहां ले गए। झोलाछाप ने रमेश को देखने के बाद दवा दी। एक पुड़िया उसने दुकान पर ही रमेश को खिला दी। इसके बाद हरपाल रमेश को अपने घर ले गए। कुछ ही देर में रमेश की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

रमेश को लेकर उनके बहनोई फिर से झोलाछाप के यहां जा रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने झोलाछाप की दुकान पर हंगामा किया तो वह घबराकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ शिवेंद्र भदौरिया ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed