फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies due to electrocution

Budaun News: करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 19 Jul 2023 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
सहसवान (बदायूं)। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कांकसी में मंगलवार शाम करंट लगने से 25 वर्षीय सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम कांकसी निवासी सचिन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार वालों के मुताबिक उसकी शादी हो चुकी है। मंगलवार शाम करीब सात बजे उसके घर की बिजली खराब हो गई। इससे वह बिजली ठीक करने के लिए छत पर चढ़ गया। वह घर की बिजली ठीक कर रहा था, तभी अचानक उसको जोरदार करंट लग गया, जिससे वह छत पर ही गिर गया। उसकी चीख सुनकर परिवार वाले छत पर पहुंचे। उन्होंने युवक को तार से अलग किया। उसे तुरंत सहसवान के निजी अस्पताल ले गए, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए हैं। थाना पुलिस ने इसकी जानकारी से इन्कार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed