फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth dies after being hit by high tension line

सिर पर लोहे का ड्रम रखकर खेत से लौट रहा था युवक, हाईटेंशन लाइन से टकराकर मौत

Sat, 22 Oct 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by high tension line
मृतक सुरजीत। संवाद - फोटो : BADAUN
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव करतोली में बृहस्पतिवार रात झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 20 वर्षीय सुरजीत की मौत हो गई। वह अपने सिर पर लोहे का ड्रम रखकर खेत से लौट रहा था। रास्ते में लटकती लाइन से ड्रम छू गया। हादसे में उसका एक रिश्तेदार भी झुलस गया है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक उनके खेत पर धान झाड़ने का काम चल रहा था। रात साढ़े नौ बजे तक सुरजीत पुत्र नरेश और उसके रिश्तेदार बरेली में बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव बिलौर निवासी 30 वर्षीय चंद्रपाल ने खेत पर काम किया था। भूख लगने पर उन्होंने खेत में ही धान पुआल से ढक दिया और ड्रम उठाकर घर चल दिए। ड्रम सुरजीत के सिर पर था और चंद्रपाल पीछे-पीछे चल रहा था।
विज्ञापन

रात करीब दस बजे झूलती हाईटेंशन लाइन से सुरजीत के सिर पर रखा ड्रम छू गया। इससे सुरजीत करंट की चपेट में आ गया। चंद्रपाल ने उसे बचाने की कोशिश की तो वो भी झुलस गया लेकिन वह सुरजीत को नहीं बचा सका। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चंद्रपाल ने परिवार वालों को सूचना दी। गांव के तमाम लोग आ गए। वह सुरजीत के शव को घर ले गए। रिश्तेदार को कस्बे के निजी अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सुबह थाना पुलिस पहुंची। युवक के भाई संजय ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इससे पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को परिवार वालों को ही सुपुर्द कर दिया। दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

बोले प्रधान- झूलती लाइन की कई बार कर चुके हैं शिकायत
करतोली गांव के प्रधान सूरजपाल ने बताया कि गांव के नजदीक खेतों में झूलती हाईटेंशन लाइन की कई बार शिकायत की जा चुकी है। उन्होंने खुद विभागीय अधिकारियों को इसकी शिकायत की है। लेकिन लाइन ठीक नहीं कराई गई।

करतोली गांव में सुरजीत के घर के बाहर बैठे ग्रामीण। संवाद

करतोली गांव में सुरजीत के घर के बाहर बैठे ग्रामीण। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed