{"_id":"6ae8ead502daaa7be109d368","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-freight-train-badaun-news-c-123-1-sbly1035-176857-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
उझानी में मालगाड़ी की चपेट में आने से जान गंवाने वाले निर्दोष कुमार की फाइल फोटो।
उझानी। छतुइया रेल फाटक के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जेब में मिले आधारकार्ड से शव की शिनाख्त मोहल्ला गौतमपुरी निवासी निर्दोष कुमार (36) पुत्र लज्जाराम के रूप में हुई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसा सोमवार अपराह्न करीब एक बजे छतुइया रेल फाटक के पास कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के पीछे हुआ।
बरेली से कासगंज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना गेटमैन ने स्टेशन अधीक्षक को दी। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के रिश्तेदार संजीव राणा ने बताया कि निर्दोष पूर्वाह्न में घर से निकले थे। घर पर उनकी पत्नी सीमा ही अकेली थीं।
छतुइया फाटक के पास वह लाइनपार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए या फिर मौत की कोई वजह रही, यह पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगा। संजीव ने बताया कि निर्दोष कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। पत्नी समेत परिवार के लोगों से भी असामान्य बातें करने लगे थे।
विज्ञापन
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि निर्दोष की मौत की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने आत्महत्या की या फिर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई, यह भी जांच में सामने आ जाएगा।
पिता दिल्ली में, भाई है सरकारी अध्यापक
मृतक निर्दोष कुमार के कोई संतान नहीं है। उनके भाई सरकारी अध्यापक हैं तो पिता लज्जाराम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के समय घर पर भाई और पिता नहीं थे। पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से जानकारी कराई तो घर पर परिवार की महिलाएं ही मिलीं। निर्दोष की मौत के बाद से पत्नी सीमा बदहवास हैं। उन्होंने परिवार में किसी तरह की कलह होने से मना किया है।