फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth died under suspicious circumstances police raised dead body from pyre

Budaun: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने चिता से उठाई लाश, फिर जो हुआ सब रह गए दंग

Sat, 01 Apr 2023 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 01 Apr 2023 12:09 AM IST
सार

गंगा घाट पर मृतक सुरेश की अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी। उसकी चिता तैयार कर परंपरागत तरीके से शव की अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच कछला पुलिस के साथ सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले अंत्येष्टि को रुकवा दिया।

विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances police raised dead body from pyre
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजन अंत्येष्टि के लिए शव कछला गंगा घाट लेकर पहुंचे और चिता तैयार कर ली। इसी बीच पुलिस को किसी ने सूचना दी तो पुलिस चिता से शव को उठा लाई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गांव रसूलपुर निवासी 27 वर्षीय सुरेश पुत्र रामसिंह शहर से अपने घर पहुंचा तो उसका परिजनों से विवाद होने लगा। काफी देर तक परिजनों से उसका विवाद हुआ तो आसपास के घरों तक बात पहुंच गई। इसके बाद परिजन शांत हो गए। दोपहर करीब दो बजे सुरेश का शव उसके ही कमरे में मिला तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में उसका शव लेकर अंत्येष्टि को कछला गंगा घाट पहुंच गए।
विज्ञापन


कछला गंगा घाट पर उसकी चिता तैयार की गई। इधर, किसी ने यूपी 112 पर फोन से सूचना देते हुए बताया कि उसकी पिटाई की गई जिस वजह से उसकी मौत हुई है। यूपी 112 से सिविल लाइंस पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस कछला पहुंची और शव को चिता से उठा लिया। इस संबंध में एसएचओ सिविल लाइंस गौरव विश्नोई ने बताया कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने यूपी 112 पर सूचना दी थी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही हैरत में पड़े मृतक के परिजन
गंगा घाट पर मृतक सुरेश की अंत्येष्टि की तैयारी चल रही थी। उसकी चिता तैयार कर परंपरागत तरीके से शव की अंत्येष्टि की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच कछला पुलिस के साथ सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले अंत्येष्टि को रुकवा दिया। पुलिस को देखते ही मृतक के परिजनों के होश उड़ गए। वह किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार करते रहे, लेकिन पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराना होगा। इसके बाद पुलिस शव लेकर जिला मुख्यालय चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed