फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth died under suspicious circumstances in Palia Gujar village

Budaun News: पलिया गूजर गांव में संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Tue, 29 Nov 2022 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances in Palia Gujar village
मृतक संजीव
सोमवार की शाम खेत पर बेहोश पड़ा मिला था युवक
विज्ञापन

दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गूजर में 25 वर्षीय संजीव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सोमवार शाम खेत पर बेहोश पड़ा मिला था। परिवार वाले उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्राम पलिया गूजर निवासी संजीव पुत्र रामनाथ खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार वालों के मुताबिक, संजीव सोमवार को परिवार वालों के साथ खेत पर मिर्च की फसल की निराई कर रहा था। शाम के समय परिवार वाले घर आ गए, लेकिन युवक वहीं खेत पर रह गया। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वाले उसे देखने खेत पर पहुंचे। जहां वह बेहोश पड़ा मिला। परिवार वाले समझ रहे थे कि शायद उसे सांप ने डस लिया है। इससे परिवार वाले उसका देसी इलाज कराने ले गए। बाद में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। उसका बिसरा प्रिजर्व कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed