फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth died due to electric current, FIR against JE and two linemen

Budaun News: करंट से हुई थी युवक की मौत, जेई और दो लाइनमैन पर एफआईआर

Sat, 06 Apr 2024 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Youth died due to electric current, FIR against JE and two linemen
कादरचौक। थाना क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में पिता ने जेई रवि कुमार, और लाइनमैन राजवीर और रामवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने मामला दर्जकर इसकी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम बेहटा डंबर नगर निवासी वशी उल्ला खां का कहना है कि 25 मार्च को उनका बेटा राहुल खेत पर घास लेने गया था। वह दोपहर के समय घास की बोरी सिर पर रखकर घर लौट रहा था। वह अख्तर अली के खेत में पहुंचा था। तभी कढ़ेली से नागौरी गांव को जा रही हाईटेंशन लाइन से उसकी बोरी स्पर्श हो गई और करंट लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

वशी उल्ला का कहना है कि कुछ समय पहले ग्रामीणों ने हाईटेंशन लाइन के बारे में विद्युत निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इस लापरवाही की वजह से उसके बेटे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed