{"_id":"585c1cbe4f1c1b2e4ee3a343","slug":"youth-died-by-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनकपुर में कच्ची शराब पीने से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनकपुर में कच्ची शराब पीने से युवक की मौत
ब्यूरो/बदायूं
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर में कच्ची शराब पीने से लालाराम नाम के युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि दातागंज क्षेत्र के कई गांव कच्ची शराब के कारोबार के लिए बदनाम हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी लालाराम (40) पुत्र लोनी शराब पीने का आदी था। गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने का धंधा होता है। दातागंज क्षेत्र के कई गांव कच्ची शराब के कारोबार के लिए बदनाम हैं। बुधवार शाम लालाराम ने गांव से ही खरीद कर कच्ची शराब पी थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। रात में लालाराम की मौत हो गई। उसके भाई धनपाल का कहना है कि कच्ची शराब पीने से ही लालाराम की मौत हुई है। परिवार वालों ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर, आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है। वह जांच कर रहे हैं। इलाके में समय-समय पर कच्ची शराब के खिलाफ छापामारी की जाती है। काफी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।