फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   youth died by wine

कनकपुर में कच्ची शराब पीने से युवक की मौत 

Fri, 23 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 23 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
youth died by wine
डेमो पिक
कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर में कच्ची शराब पीने से लालाराम नाम के युवक की मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का गुरुवार को अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि दातागंज क्षेत्र के कई गांव कच्ची शराब के कारोबार के लिए बदनाम हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव कनकपुर निवासी लालाराम (40) पुत्र लोनी शराब पीने का आदी था। गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने का धंधा होता है। दातागंज क्षेत्र के कई गांव कच्ची शराब के कारोबार के लिए बदनाम हैं। बुधवार शाम लालाराम ने गांव से ही खरीद कर कच्ची शराब पी थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। रात में लालाराम की मौत हो गई। उसके भाई धनपाल का कहना है कि कच्ची शराब पीने से ही लालाराम की मौत हुई है। परिवार वालों ने पुलिस को कोई सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इधर, आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में आया है। वह जांच कर रहे हैं। इलाके में समय-समय पर कच्ची शराब के खिलाफ छापामारी की जाती है। काफी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed