फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth died by drowning in Aril river in Dataganj

Budaun News: दातागंज में अरिल नदी में डूबकर युवक की मौत

Sat, 22 Jul 2023 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Youth died by drowning in Aril river in Dataganj
दातागंज के गांव छछऊ में युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
धान की रोपाई करके लौट रहा था घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ में अभिजीत (18) की अरिल नदी में डूबकर मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ धान की रोपाई करके घर लौट रहा था। रास्ते में अरिल नदी के नजदीक से गुजरने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। दोस्त की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोगों ने उसकी खोजबीन की। करीब ढाई घंटे बाद उसके शव को बाहर निकाला जा सका।
ग्राम छछऊ निवासी अभिजीत पुत्र मदनपाल शुक्रवार सुबह अपने खेत में धान की रोपाई करने के बाद सुबह करीब 11:30 बजे घर लौट रहा था। साथ में उसका एक दोस्त भी था। दोनों अरिल नदी के नजदीक से होकर निकल रहे थे। उसका दोस्त कुछ दूर था। तभी अचानक अभिजीत का पैर फिसल गया और वह अरिल नदी में जा गिरा।
विज्ञापन

यह देखकर उसके दोस्त ने शोर मचाया। शोर सुनकर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। कुछ देर बाद युवक के परिवार वाले भी आ गए और युवक की अरिल नदी में खोजबीन शुरू कर दी गई। दोपहर करीब 2:30 बजे उसका शव नदी से निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जगह पर युवक डूबा था, वहां कुछ समय पहले गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए खोदाई की गई थी। इससे वहां ज्यादा गहराई हो गई। युवक को ढूंढने में भी ज्यादा समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed