{"_id":"65ca8267db17a354da086097","slug":"youth-crushed-to-death-by-truck-bike-dragged-for-200-meters-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113387-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, 200 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, 200 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक
Tue, 13 Feb 2024 02:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:31 PM IST
सार
बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार रात हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक में फंसी बाइक करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई थी।
विज्ञापन
ट्रक के नीचे फंसी बाइक।
- फोटो : संवाद
विस्तार
वजीरगंज। कस्बे में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार रात ट्रक से कुचलकर 18 वर्षीय मनु की मौत हो गई। उसकी बाइक करीब 200 मीटर दूर तक घिसटती चली गई। यह देखकर जब तक लोग दौड़े, तब तक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।
कस्बे के वार्ड नंबर आठ निवासी मनु पुत्र टीकाराम सोमवार रात करीब नौ बजे बाइक से अपने दोस्त को छोड़ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ब्लॉक के सामने आया था। जैसे ही उसने दोस्त को छोड़कर बाइक मोड़ी कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बावजूद चालक ने ट्रक नहीं रोका।
वह करीब 200 मीटर तक बाइक को घसीटता ले गया। जब बाइक नीचे से नहीं निकली तो चालक ट्रक रोककर उससे कूदकर भाग गया। यह देखकर मौके पर तमाम लोग आ गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मनु इकलौता बेटा था। उससे बड़े बेटे की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। इनमें किसी की शादी नहीं हुई थी। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।