{"_id":"6a29a34329298d8f680248f3","slug":"youth-climbs-overhead-tank-after-encroachment-on-village-community-land-is-not-removed-badaun-news-c-123-1-bdn1037-165876-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ग्राम समाज की भूमि से कब्जा नहीं हटने पर ओवरहैड टैंक पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ग्राम समाज की भूमि से कब्जा नहीं हटने पर ओवरहैड टैंक पर चढ़ा युवक
Wed, 10 Jun 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
ओवर हैड टैंक पर बैठा जितेन्द्र। संवाद
बदायूं। शिकायत करने के बाद भी ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटा और न ही कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इससे क्षुब्ध युवक तहसील परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर सुबह करीब 10 बजे चढ़ गया। टंकी पर चढ़ने पर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। युवक के परिजनों को बुलाने के साथ ही उसे नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। दोपहर 2:30 बजे चार घंटे बाद तहसीलदार राकेश कुमार की ओर से उसकी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद युवक नीचे उतरकर आया। कब्जे के प्रकरण में तहसीलदार ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश जारी किए हैं।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे तहसील परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब युवक परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया। थोड़ी देर में तहसील कर्मचारियों और लोगों की भीड़ लग गई। तहसील परिसर के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के लोग भी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार राकेश कुमार के समझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद युवक टैंक से नीचे उतर आया है। नीचे उतरने के बाद युवक ने बताया कि वह जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर कलां निवासी जितेन्द्र उर्फ बंडा पुत्र तेजपाल है। आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति समेत तीन लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। इसकी उसने कई बार तहसील प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसको लेकर आरोपी उससे रंजिश मानने लगा और उसके 50 साल पुराने मकान को ग्राम सभा की भूमि पर बना हुआ बताते हुए लिखा पढ़ी शुरू कर दी। आरोपी ने पिछले दिनों जितेन्द्र पर जान से मारने की नीयत से हमला भी किया था, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। तहसीलदार राकेश कुमार ने बताया कि नायब तहसीलदार मोहित कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर पुलिस के साथ मौके पर भेजी जा रही है, जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष जरीफनगर सुमित कुमार शर्मा को निर्देश दिए हैं कि वह भी युवक की शिकायत की जांच कर कार्रवाई करें।