फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth becomes victim of poisoning, robbed of Rs 35,000

Budaun News: युवक जहर खुरानी का शिकार, 35 हजार रुपये की लूट

Sun, 10 May 2026 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 10 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Youth becomes victim of poisoning, robbed of Rs 35,000
बदायूं। दातागंज में एक युवक जहर खुरानी गिरोह का शिकार हो गया। उसे बेहोश कर 10 हजार रुपये नकद और एक एटीएम कार्ड लूट लिया गया। बाद में एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।
विज्ञापन

संजीव यादव पुत्र मुकेश यादव, निवासी ग्राम कुंद्रा खरसाई दातागंज, शनिवार दोपहर दातागंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में रुपये निकालने गए थे। उनके पास 10 हजार रुपये नकद और संतराम का एटीएम कार्ड था। मुख्य शाखा के एटीएम में धनराशि न होने के कारण वे अर्जुन नगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा की ओर चल दिए। इसी दौरान वे जहर खुरानी गिरोह के चंगुल में फंस गए। संजीव एक कोल्ड स्टोर की तरफ बाइक से गिर पड़े। उन्होंने दातागंज में मौजूद अपने भाई को फोन किया, लेकिन आवाज साफ न निकलने के कारण कुछ बोल नहीं पाए। संजीव का भाई उन्हें खोजता हुआ कोल्ड स्टोर पहुंचा, जहां संजीव बेहोशी की हालत में मिले। उनकी बाइक और मोबाइल फोन वहीं पड़े थे, लेकिन जेब से 10 हजार रुपये नकद और संतराम का एटीएम कार्ड गायब था। संजीव को बदायूं स्थित सिविल लाइन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम छह बजे तक भी संजीव को होश नहीं आया था। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed