फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth beaten to death in Faizganj Behata

फैजगंज बेहटा में युवक की पीटकर हत्या

Tue, 19 May 2020 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:43 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten to death in Faizganj Behata
बदायूं/ फैजगंज बेहटा। फैजगंज बेहटा इलाके में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक तड़के अपने ट्यूबवेल पर गया था। वहीं पर गांव के आरोपियों ने घेरकर हमला बोल दिया और मौके से भाग गए। थाना पुलिस युवक की मौत को आकस्मिक मान रही है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के दोनों फेफड़े फटे हुए मिले हैं।
विज्ञापन

ये वारदात फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम दासपुर की है। यहां का 35 वर्षीय ताराचंद पुत्र मलखान सिंह सोमवार तड़के खेत में लगे ट्यूबवेल पर गया था। युवक काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवार वाले खेत पर पहुंचे। ट्यूबवेल पर पड़े तख्त पर युवक बेहोशी की अवस्था में पड़ा मिला। परिवार वाले उसे कस्बे के प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। बाद में उसे चंदौसी ले गए, जहां युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। कुछ दिन बाद रिश्ता टूट गया। उस व्यक्ति ने जिम्मेदार ताराचंद को ठहराया गया था। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही है। सोमवार सुबह आरोपी पक्ष ने युवक को अकेला देखकर उस पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट की और उसे बेहोशी की अवस्था में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इधर, शाम के समय कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के दोनों फेफड़े फटे हुए मिले हैं। युवक के भाई मोहर सिंह ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- युवक बेहोशी की अवस्था में ट्यूबवेल पर पड़े तख्त पर पड़ा हुआ मिला था। परिवार वाले उसका इलाज कराते रहे। जब उसकी मौत हो गई। तब उन्होंने सूचना दी। युवक की मौत सामान्य लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके फेफड़े फटे हुए बताए गए हैं। इसकी जांच कराई जाएगी। उसके हिसाब से कार्रवाई होगी।
- चेतराम वर्मा, इंस्पेक्टर फैजगंज बेहटा
पूजा के साथ की गई थी मारपीट, फेफड़े फटने से मौत
अलापुर (बदायूं)। अल्लापुर गांव में विवाहिता के साथ मारपीट की गई थी। इसमें उसके फेफड़े फट गए और विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी तक किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
रविवार देर रात अल्लापुर निवासी विवाहिता पूजा (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक पूजा ने गांव के ही उमेश पुत्र जगन्नाथ से प्रेम विवाह किया था। दो साल बाद पति उमेश की मौत हो गई। पहले पति से उसका एक लड़का है। इसके बाद पूजा ने अपने देवर मुनीश से विवाह कर लिया। कुछ समय पूर्व उसकी भी मौत हो गई। उससे एक लड़की है। तब से विवाहिता छोटे देवर के साथ रह रही थी। रविवार रात उसकी मौत की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। पूजा के पिता चंद्रपाल ने उसके ससुराल वालों पर ही मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया था। देर रात तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया। पोस्टमार्टम कराने के दौरान मायके वाले और ससुराल वाले कोई मौजूद नहीं थे। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़े फटने से मौत बताई गई है।

- विवाहिता के दोनों फेफड़े फटे हुए मिले हैं। उसके साथ मारपीट हुई या कोई और वजह से मौत हो गई, जांच की जा रही है। इसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
- कृष्ण गोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed