फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Youth attempted suicide in front of Islamnagar police station

Budaun News: इस्लामनगर थाने के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 23 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth attempted suicide in front of Islamnagar police station
इस्लामनगर। थाने के सामने बुधवार दोपहर एक युवक ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। युवक ने खुद के ऊपर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से युवक को दबोच लिया। पुलिस ने आत्मदाह के प्रयास करने के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया है। युवक का अपने छोटे भाई की बहू से लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


23 मई 2024 को इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लैहपुर मढ़ैया के महेश की हत्या उसकी पत्नी ममता ने सिर कुचलकर कर दी थी। इसके बाद लूटपाट होने का शोर मचा दिया था। पुलिस ने खुलासा कर ममता को जेल भेज दिया। हत्या के पीछे की वजह महेश के द्वारा लाखों रुपये ब्याज पर बांटना बनी थी। इससे आहत होकर ममता ने पति की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

वहीं, ममता के जेल जाने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों को जेठ उदयवीर को सौंप दिए थे। कुछ दिन पहले ही ममता जमानत पर जेल से बाहर आई है। इसके बाद वह दोनों बच्चों को जेठ उदयवीर से मांगने लगी। इस पर उदयवीर ने आना कानी करते हुए उसे दोनों बच्चे लौटा दिए थे। इस बीच उदयवीर ने भाई महेश के द्वार बांटे गए रुपयों में से करीब तीन लाख रुपये लोगों से ले लिए थे। इसको लेकर ममता दोनों बच्चों की परवरिश का हवाला देते हुए जेठ उदयवीर से रुपयों की मांग कर रही थी। इसी को लेकर उदयवीर और ममता के बीच ठन गई थी। दोनों लोगों ने थाने में शिकायत भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार दोपहर ममता और उदयवीर अपने-अपने पक्ष के लोगों को लेकर थाने के सामने पहुंचे। यहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी बीच उदयवीर ने अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया और हाथ में लगे लैटर को जलाने लगा। लेकिन मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। उसे दबोचकर ब्लॉक परिसर में ले गई। जहां उसके कपड़े बदलवाए। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट कर उसे जेल भेज दिया है।
इस्लामनगर इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक जानबूझ कर डीजल छिड़कने के बाद आत्मदाह का ड्रामा कर रहा था। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed