{"_id":"67b78302a78e85cec60c7892","slug":"youth-are-happy-with-the-governments-budget-announcements-give-them-a-chance-to-compete-badaun-news-c-123-1-bdn1008-134629-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरकार के बजट से युवा वर्ग खुश, घोषणाओं से प्रतिस्पर्धा का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरकार के बजट से युवा वर्ग खुश, घोषणाओं से प्रतिस्पर्धा का मौका
विज्ञापन
अभिनय पाठक,छात्र
बदायूं। प्रदेश सरकार के बजट में युवा वर्ग पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत हाईस्कूल पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए ऋण मुहैया कराया जाएगा। वहीं, मेधावी छात्राओं को स्कूटी दिए जाने का एलान किया गया है। साथ ही स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत युवाओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन देने की घोषणा की गई है।
सरकार ने बजट में युवाओं के लिए योजनाओं से लाभांवित करने की कवायद की है। इससे हर युवा सरकार की योजनाओं का फायदा उठा सकता है। विद्यार्थियों का कहना है कि सरकार ने इन घोषणाओं से प्रतिस्पर्धा करने का मौका दिया है। हर कोई छात्र अब चाहेगा कि वह अच्छे अंक लाकर योजनाओं का लाभ ले सके। वहीं, बेरोजगार युवाओं का मानना है कि ऋण की बजाय सरकार को नौकरी देने के अवसर खोलने चाहिए। जिससे वे खुद के पैरों पर खड़े हो सकें।
सरकार का बजट युवा वर्ग के लिए सराहनीय है। टैबलेट एवं स्मार्ट फोन से युवाओं की पढ़ाई आसान हो जाएगी। डिजीटल युग में टेबलेट एवं स्मार्ट फोन छात्र-छात्राओं को उपयोगी है। - हर्षित यादव, छात्र
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना से युवाओं को गारंटी मुक्त और ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। इससे युवा वर्ग स्वरोजगार के अवसर खोलकर आत्मनिर्भर बन सकेंगे। -अभिनव पाठक, छात्र