फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Your village Create paradise

अपने गांव को  स्वर्ग जैसा बनाएं

Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Your village Create paradise
अपने गांव को  स्वर्ग जैसा बनाएं - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ कार्यशाला का आयोजन
 अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रज्ञा मंडल और बाल संस्कारशालाओं के माध्यम से युवाओं को जोड़ने, नव सृजन की गतिविधियों में हिस्सा लेने और युग शिल्पी के रूप में स्वयं को तैयार करने का मार्गदर्शन दिया गया।

योगेश शर्मा ने कहा कि गायत्री शक्तिपीठ ऊर्जा के केंद्र हैं। बच्चों को संस्कारों का अमृत पान कराकर श्रेष्ठ चेतना प्रवाहित करें। ब्रजकिशोर त्रिभुवन ने कहा कि अपने गांवों को स्वर्ग जैसा बनाएं। स्वच्छता, सादगी और सज्जनता का वातावरण दें। शिक्षा और स्वावलंबन से गांव तीर्थ बनेंगे। राकेश सक्सेना और अशोक सिंह ने निर्मल गंगा जन अभियान के माध्यम से चल रहे गंगा सफाई अभियान को और गति देने पर जोर दिया। रघुनाथ सिंह ने बताया कि गोमुख से गंगासागर तक चलने वाले सामूहिक गंगा सफाई अभियान के दौरान जिले के अटेना, सरेली, जोरी नगला, कछला, धापढ़ और टोटपुर गंगा तटों पर भी 20 सितंबर को एक साथ सामूहिक गंगा सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र, सुरेंद्रपाल सिंह सिसौदिया, झाझन लाल गंगवार, रामौतार वर्मा, मनोज गुप्ता, बेंचेलाल, पीसी शर्मा, नरेंद्र कुमार, रामचंद्र प्रजापति, अनिल प्रकाश गुप्ता, अनिल राठौर, कालीचरन पटेल, सुरेश मिश्रा, राजेश मिश्रा, अजय उपाध्याय, संजीव, महेश, शोभना भारद्वाज, शोभा जौहरी, सीमा गुप्ता, माया सक्सेना, रामवीर, रामकिशन नारद, संजीव कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed