फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Younger brother dies in road accident while on his way to elder brother's funeral.

Budaun News: तहेरे बड़े भाई की अंत्येष्टि में जा रहे छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत

Sun, 06 Sep 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Younger brother dies in road accident while on his way to elder brother's funeral.
बिसौली। तहेरे बड़े भाई की मौत का गम कम नहीं हुआ कि उसकी अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे छोटे भाई की फतेहपुर गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करनपुर से बहादुर बाबा नदी पर तहेरे भाई संजीव वाल्मीकि की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए नमन पुत्र राजेंद्र वाल्मीकि जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे छोटा हाथी (मैजिक) ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे नमन की गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बिसौली से घर का सामान और पिता के लिए नया मोबाइल लेकर लौट रहे अरविंद और नीलेश पुत्र मुनेन्द्र की बाइक में भी उसी मैजिक ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने नमन को मृत घोषित कर दिया। अरविंद और नीलेश को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। नीले के पिता ने बताया कि दोनों अलीगढ़ के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हैं। परिजनों के मुताबिक, नमन गदगांव में सफाई कर्मचारी था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई अनिल की पिछले साल बीमारी से मौत हो गई थी, जबकि तहेरे भाई संजीव की शुक्रवार रात करंट लगने से मौत हुई थी। लगातार हुई मौतों से मां उषा और भाई रवि व कपिल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत
उसावां। म्याऊं-डहरपुर मार्ग पर शनिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में उसहैत थाना क्षेत्र के कुंवरगांव निवासी युवक की मौत हो गई। कुंवरगांव निवासी धर्मेंद्र शर्मा (28) बाइक से डहरपुर की ओर जा रहे थे। थाना हजरतपुर क्षेत्र के ग्राम कोड़ा जयकरन के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed