फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young people driving vehicles while talking on mobile phones are putting their lives at risk

Budaun News: मोबाइल फोन पर बात कर वाहन चलाते युवा जोखिम में डाल रहे जान

Mon, 08 Sep 2025 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Young people driving vehicles while talking on mobile phones are putting their lives at risk
बाइक सलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता चालक। संवाद
बदायूं। वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना खुद के अलावा दूसरों की जिंदगी के लिए भी खतरनाक है। अक्सर ऐसे हादसों में लोगों की मौके पर ही मौत हो जाती है तो कुछ अस्पताल में दम तोड़ देते हैं। कई मामलों में लोग जिंदगी भर के लिए अपंग हो जाते हैं। कभी-कभी यह वाहन चालक दूसरों की जान भी ले बैठते हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया था। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव कैथोला के रहने वाले देव सिंह का पांच साल का बेटा शशिकांत सुबह करीब नौ बजे खेलते-खेलते घर के बाहर सड़क पर आ गया। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप चालक मोबाइल फोन पर बात करता हुआ आया और बच्चे को रौंदता चला गया। बच्चे की मौत से पूरा परिवार क्षुब्ध है। रविवार को भी बाइक सवार फोन पर बात करते जा रहे थे। अचानक बाइक के सामने गोवंश आ जाने से बाइक टकरा गई, जिसमें शहर के राजू, विनोद घायल हो गए। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


हर माह होते हैं चालान
ट्रैफिक पुलिस के टीएसआई अजय पाल सिंह ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने वालों का ट्रैफिक पुलिस चालान करती है। प्रतिमाह ऐसे वाहन चलाने वाले औसतन 25 लोगों के चालान होते हैं। एआरटीओ और उनकी टीम भी ऐसे मामलों में कार्रवाई करती है। उनकी कार्रवाई का फोकस चार पहिया वाहनों पर रहता है जिनके चालक वाहन ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं को देना चाहिए इस ओर ध्यान
चलते वाहन पर मोबाइल से बात करते वक्त ध्यान दूसरी ओर चला जाता है और उसका परिणाम दुर्घटना होता है। इसलिए युवाओं को वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करना चाहिए। जरूरी होने पर वाहन को रोककर बात करना ही बेहतर रहेगा।

बाइक सलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता चालक। संवाद

बाइक सलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed