Budaun News: जमीन की खातिर पिता की गोली मारकर हत्या, इकलौते बेटे ने दिया वारदात को अंजाम
उघैती थाना क्षेत्र के गांव सराय बरौलिया में सनसनीखेज वारदात हुई है। रविवार सुबह एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। युवक ने उन्हें दो गोलियां मारीं और फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं में एक युवक ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे जमीन बेचने से मिली रकम को न दिया जाना बताया जा रहा है। मृतक के चचेरे भाई ने अपने भतीजे समेत गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें से दो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया निवासी सुभाष शर्मा (55) खेतीबाड़ी करते थे। हत्यारोपी सचिन उनका इकलौता बेटा है। ग्रामीणों के मुताबिक सचिन के अपने पिता से संबंध अच्छे नहीं थे। वह अक्सर अपने पिता के साथ मारपीट करता था। तंग आकर उसके पिता अपने चचेरे भाई मुनेश के घर रहने लगे थे।
खेतीबाड़ी से जो भी आमदनी होती थी, वह मुनेश के घर पर ही खर्च करते थे। इससे सचिन और उनकी पत्नी सरोज नाराज थी। करीब तीन माह पहले उन्होंने नौ बीघा जमीन बेची थी। उसका सारा रुपया अपने पास रख लिया। इससे सचिन और चिढ़ गया था।
पिता को रोककर मारीं दो गोलियां
रविवार सुबह करीब 11:30 बजे सुभाष घर से खाना खाकर अपने ट्यूबवेल पर जा रहे थे। रास्ते में सचिन ने उन्हें रोकर दो गोलियां मारीं। सुभाष की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर नजदीक ही गन्ना छील रहे मुनेश दौड़े तो सचिन तमंचा लहराता हुआ भाग गया।
सूचना थाना पुलिस, सीओ चंद्रपाल सिंह और बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह पहुंचे। मुनेश ने सचिन और उसके साथ उठने-बैठने वाले चार उसके दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी जिसमें से पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि उघैती के शरह बरौलिया में किसान सुभाष की गोली मारकर हत्या हुई है। मौके पर मौजूद लोग बता रहे हैं कि उनकी हत्या उनके बेटे ने ही की है। वह जमीन बेचने से नाराज था। उसे तलाश कराया जा रहा है। मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.