फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man mysteriously faints after wife is not sent off

Budaun News: पत्नी को विदा नहीं किए जाने पर युवक रहस्यमय ढंग से बेहोश

Mon, 16 Mar 2026 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Young man mysteriously faints after wife is not sent off
उझानी। साढ़ू के घर से पत्नी को विदा कराने पहुंचे युवक की ससुर से कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद वह खेत में बेहोश पड़ा मिला। हालत बिगड़ने पर सीएचसी पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसुआ का है। बरसुआ निवासी प्रमोद के घर दो दिन पहले ससुर बरेली में बिसारतगंज निवासी सुरेंद्र अपनी बेटी निशा के साथ पहुंचे। भनक लगने पर निशा का पति आंवला के गांव रसूला निवासी रोहित पुत्र रवेंद्र भी शनिवार पूर्वाह्न में प्रमोद के घर आ धमका। बताते हैं कि रोहित और उसकी पत्नी निशा के बीच घरेलू कारणों से विवाद चल रहा है। रोहित ने ससुर पर पत्नी को साढ़ू के घर से ही विदा करने पर जोर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

कहासुनी के बाद रोहित गुस्सा होकर प्रमोद के घर से निकलकर खेत पर चला गया। जब वह घर नहीं लौटा तो शाम सात बजे साढ़ू और ससुर खेत पर पहुंचे। रोहित उन्हें बेहोश पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे। हालत बिगड़ती देख साढ़ू और ससुर उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उसका प्राथमिक उपचार भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि रोहित को बेहोशी की हालत में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद साढ़ू ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed