दामाद बना दानव: चचिया ससुर की जमीन नाम कराना चाह रहा था, मना करने पर ईंट से सिर कूचकर कर दी हत्या
देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज उसे जेल भेजेगी। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विस्तार
ससुराल में रह रहे दामाद ने बुजुर्ग चचिया ससुर की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी फूलसिंह (75) पुत्र गिरवर सिंह की शादी नहीं हुई थी। उसके पास दस बीघा जमीन थी। उसके छोटे भाई विजराज ने अपनी बेटी संगीता की शादी सगे भांजे हरीश पुत्र मुन्नालाल यादव निवासी ग्राम लोहाठेर थाना कादरचौक के साथ कर दी। हरीश लगातार उनकी जमीन को अपने नाम कराने की जिद करता आ रहा था। फूल सिंह के दो बहनें है जिस पर वह दोनों को बराबर जमीन देने की बात कहते आ रहे थे।
शुक्रवार को हरीश ने अपने चचिया ससुर व सगे मामा फूल सिंह से जमीन नाम करने का दबाव बनाया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए हरीश ने अपने चचिया ससुर व मामा की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसने सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्से में भी ईंट से प्रहार किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। किसी ने सूचना थाना पुलिस को दे दी जिसपर इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
फूलसिंह का शव घर के बाहर खून से लतपथ पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं गांव व परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई। फूलसिंह की बड़ी बहन के बेटे विजय सिंह की तहरीर पर हरीश के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुय की है। देर शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आज उसे जेल भेजेगी। इंस्पेक्टर वीरपाल सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- पत्नी को डीसीएम से कुचलकर मार डाला: पति इस बुरी आदत का है आदी... मायके के लिए निकलते वक्त भी दोनों में हुई बहस