पत्नी को डीसीएम से कुचलकर मार डाला: पति इस बुरी आदत का है आदी... मायके के लिए निकलते वक्त भी दोनों में हुई बहस
घटना की सूचना मिलते ही तावडू डीएसपी देवेंद्र सिंह और थाना मोहम्मदपुर अहिर की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी देवेंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के तावडू के थाना मोहम्मदपुर अहिर क्षेत्र के गांव कोटा खंडेवला से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां तावडू नोरंगपुर सड़क पर एक पति ने अपनी पत्नी को टक्कर मारकर पिकअप गाड़ी से कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय संगीता के रूप में हुई है, जो अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर घर जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, संगीता अपने भाई प्रदीप के साथ अपने मायके जाने के लिए निवासी नगलिया (भिवाड़ी), जिला अलवर के साथ बाइक पर सवार थी। इस दौरान परिवार में विवाद हुआ तो पति नरेंद्र (उर्फ नीर), पुत्र ओमकुमार, निवासी कोटा ने पीछे से अपनी पिकअप गाड़ी से टक्कर मार दी और संगीता को कुचल दिया। जबकि उसके भाई ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई।
इस दौरान मौके पर राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। हादसे में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, संगीता की शादी वर्ष 2005 में नरेंद्र के साथ हुई थी और उनके दो बेटे हैं। जिनमें एक विवाहित बताया गया है। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। वहीं हादसे के बाद पति नरेंद्र अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही तावडू डीएसपी देवेंद्र सिंह और थाना मोहम्मदपुर अहिर की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी देवेंद्र सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजनों की ओर से अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर ही आगामी जांच की जाएगी।
घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की संभावना जताई जा रही है, लेकिन अभी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नरेंद्र और संगीता के बीच पहले भी विवाद की बातें सामने आ चुकी थीं। पति शराब का आदी था। इस घटना के बाद संगीता के परिवार में मातम छाया हुआ है। इस मामले में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- पहेली बना मुंह ढका हत्यारा!: पोस्टमार्टम के 20 घंटे बाद हुआ अनुज का अंतिम संस्कार, कई घरों में नहीं जले चूल्हे