फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man in a road accident Killed , six injured

सड़क हादसे में युवक की मौत, छह लोग घायल

Sat, 07 Mar 2015 08:12 PM IST
Ujani
Ujani Updated Sat, 07 Mar 2015 08:12 PM IST
विज्ञापन

नगर में शुक्रवार को हुए अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। एक महिला की हालत गंभीर है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बाजारकलां निवासी बाबूलाल बाल्मीकि का 30 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र उर्फ बैजुल्ली और उसका पड़ोसी उमेश (28) शुक्रवार रात करीब आठ बजे गटर का कचरा ठेली में लाद कर बाईपास पर फेंकने को निकले तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। उमेश का पैर टूट गया। हादसे की सूचना के बाद वीरेंद्र के घरवाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। घायल उमेश को रात में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक वीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

नगर में पंखा रोड पर बाइक सवार मोहल्ला नझियाई निवासी करन (22) पुत्र जमुना प्रसाद को कार ने रौंद दिया। बाइक चकनाचूर हो गई। करन का पैर टूट गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राईवर कार लेकर भाग गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव टुगसुइया निवासी किशन पाल (24) पुत्र बसंत लाल और उसका दोस्त राजेश (18) पुत्र राममूर्ति शुक्रवार दोपहर में बमनौसी रोड पर बाइक फिसलने से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दिल्ली हाईवे पर गांव बसावनपुर के पास घर लौटते वक्त रोडवेज बस ने बाइक सवार सहसवान निवासी मोहसिन (22) पुत्र हफीज और उसकी मां 50 वर्षीय निशा को चपेट में ले लिया। दोनों को अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने निशा की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed