फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man hangs himself after wife files dowry harassment case.

Budaun News: पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया केस, तो फंदे से लटक गया युवक

Fri, 25 Sep 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Young man hangs himself after wife files dowry harassment case.
योगेंद्र फाइल फोट
बदायूं। सवा साल पहले हुई शादी में मायके गई पत्नी ने युवक पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। परेशान होकर मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव कथरा खगेई निवासी योगेंद्र (22) पुत्र रामनिवास ने बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

करीब सवा साल पहले शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पत्नी मायके जाकर रहने लगी थी। पत्नी ने योगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। इसी के चलते वह मानसिक तनाव में रहते थे।
विज्ञापन

भाई जितेंद्र ने बताया कि वह नोएडा में रहकर कैंटीन पर नौकरी किया करता था। वहां से गांव आने की सूचना किसी को नहीं थी। बृहस्पतिवार को उसका शव गांव के बाहर बाग में बकरी चराने वाले बच्चों ने पेड़ से लटका देखा। परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ उझानी राहुल पांडेय ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed